फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Female body found hanging

Bahraich News: फंदे से लटका मिला महिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 25 Feb 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Female body found hanging
बहराइच। रामगांव क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यह घटना रामगांव क्षेत्र के रामपुर गोड़वा में हुई। गांव निवासी मशहर जहां (22) का शव शनिवार को घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मशहर के ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। नवाबगंज क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मृतका के पिता इदरीश ने बताया कि दो वर्ष पूर्व महशर जहां का निकाह शहजाद के साथ किया था। निकाह के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज न मिलने पर मशहर की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed