{"_id":"6622bf97df824228570f82b4","slug":"female-bank-employees-chain-snatched-bahraich-news-c-98-1-slko1013-112789-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला बैंककर्मी की चेन छिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला बैंककर्मी की चेन छिनी
Sat, 20 Apr 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में बृहस्पतिवार की रात एक महिला बैंककर्मी के गले से सोने की चेन खींच कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रायपुरराजा निवासी अर्पिता प्रजापति शहर के डिगिहा स्थित एसबीआई की शाखा में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने देहात कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि 18 अप्रैल को रात लगभग नौ बजे वह बैंक से स्कूटी द्वारा घर वापस जा रही थी। रास्ते में इंदिरा स्टेडियम के मुख्य द्वार के सामने एक बाइक सवार युवक उनके गले की चेन खींच कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में भय व चिंता व्याप्त है। एसपी वृंदा शुक्ला ने सीओ सिटी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर घटना का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।