फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fears that missing girl drowned in river; search operation launched.

Bahraich News: लापता बालिका के नदी में डूबने की आशंका, चला सर्च अभियान

Thu, 15 Oct 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fears that missing girl drowned in river; search operation launched.
बहराइच। हरदी क्षेत्र के लौकाही गांव से सोमवार शाम लापता हुई दस वर्षीय बालिका के सरयू नदी में डूबने की आशंका है। गांव के बाहर श्मशान घाट के पीछे उसकी साइकिल और चप्पल मिलने के बाद एनडीआरएफ ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। बुधवार देर शाम तक बालिका का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

लौकाही गांव निवासी साहिबा सोमवार शाम करीब चार बजे साइकिल चलाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। भाई सद्दाम समेत परिवार के अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर श्मशान घाट के पीछे उसकी साइकिल और चप्पल मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहसील प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

तहसीलदार महसी विपिन कुमार चौरसिया के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। बालिका के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ के जवानों ने सरयू में सर्च अभियान चलाया। नदी में संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर बालिका की तलाश की जा रही है। बुधवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed