{"_id":"5d110fa38ebc3e73db1cdf2b","slug":"feared-to-see-the-tiger-bahraich-news-lko4670808121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ को ग्रासलैंड में देखकर दहशत में रहे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ को ग्रासलैंड में देखकर दहशत में रहे बाइक सवार
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार से मिहींपुरवा जाते समय बाइक सवार युवकों को निशानगाड़ा में ग्रासलैंड के निकट बाघ दिखा। इस पर बाइक सवार दहशत में आ गए। सभी ने मचान पर चढ़कर जान बचायी। बाघ के जंगल की ओर जाने के बाद बाइक सवार मिहींपुरवा रवाना हो गए।
बिछिया बाजार निवासी इरफान अपने मित्र राजेश के साथ रविवार देर शाम बाइक से मिहींपुरवा जाने के लिए निकला। बाइक सवार दोनों मित्र जब निशानगाड़ा रेंज में ग्रासलैंड के निकट से गुजर रहे थे, तभी उन्हें गंध का एहसास हुआ। इस पर दोनों ने बाइक रोक दी।
कुछ दूरी पर ग्रासलैंड के पास बाघ की आकृति का जानवर दिखा। इस पर सभी दहशत में आ गए। दोनों युवक सड़क के किनारे स्थित वन विभाग के मचान पर चढ़ गए। युवकों ने बताया कि लगभग 10 मिनट बाद बाघ दहाड़ता हुआ ग्रासलैंड से निकलकर सड़क के उस पार जंगल में चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और गंतव्य की ओर रवाना हुए। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि निशानगाड़ा ग्रासलैंड के आसपास बाघ की टेरीटरी अरसे से है। लोगों को सजग रहकर यात्रा करने के निर्देश दिए गए हैं।