फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Father remained key of locks, son caught wrong path

पिता बना रहा तालों की चाभी, बेटे ने पकड़ ली गलत राह

Tue, 06 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Father remained key of locks, son caught wrong path
जरवल (बहराइच)। कस्बे के वैराकाजी मोहल्ला निवासी मसूद अहमद को मथुरा पुलिस ने हाथरस की दंगे की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसका पिता जरवल में एक दुकान कर लोगों के खराब तालों की चाभी बनाने का काम करता है। मगर बेटे ने कब आतंकी संगठन का साथ पकड़ लिया इससे पूरा इलाका अंजान है। उसके घर पर अब सन्नाटा पसरा है। क्षेत्र के लोग इस खुलासे को लेकर सकते में हैं।
विज्ञापन

जरवल के मोहल्ला वैराकाजी निवासी मसूद अहमद को पुलिस ने मथुरा में उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहे मसूद के पिता शकील अहमद जरवल के चौक मोहल्ले में खराब तालों को ठीक करने और चाभी बनाने का काम करते हैं। उनका कहना है कि बेटे मसूद ने एकलव्य महाविद्यालय झुकिया से स्नातक किया था। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चला गया। दिनभर की कमाई के पैसों से उसे उच्च शिक्षा दिलाने की मंशा थी, मगर कब वह आतंक की राह पर चल पड़ा? इसकी जानकारी किसी को भी नहीं हो सकी। परिवार में उसकी मां और एक छोटा भाई भी इसकी जानकारी होने के बाद रो-रोकर लोगों को ताने न देने की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मास कम्युनिकेशन का कोर्स करने गया था दिल्ली
बहराइच से स्नातक करने के बाद मसूद अहमद ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भविष्य संवारने का मन बनाया था। इसी उद्देश्य के साथ वह दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन का कोर्स करने गया था। यहां उसने पीएफआई के फ्रंटल छात्र संगठन का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed