फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Father-in-law accused of rape; husband says, "You will have to live with both of us."

Bahraich News: ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, पति बोला-दोनों के साथ रहना होगा

Tue, 01 Sep 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of rape; husband says, "You will have to live with both of us."
नानपारा। क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति की गैरमौजूदगी में तीन बार दुष्कर्म होने की बात कही है। उसने पति मामले को दबाने और ससुर के साथ रहने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का विवाह करीब दस वर्ष पहले हुआ था और उसके चार बच्चे हैं। उसने बताया कि लगभग अप्रैल 2026 में पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देने पर पति और सास ने उसे शांत रहने को कहा। लगभग जून 2026 में ससुर ने दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि लगभग अगस्त 2026 में पति के मुंबई जाने के बाद ससुर ने फिर जबरदस्ती की। पति के लौटने पर उसने पूरी घटना बताई। आरोप है कि पति ने उसे ससुर के साथ रहने के लिए मजबूर किया। ऐसा न करने पर पति ने उसे मायके भेजने और दूसरी शादी करने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी ससुर और पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि मामले की जांच गुरघुट्टा चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed