फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers worry for crops

फसलों पर संकट, किसान चिंतित

Tue, 08 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers worry for crops
धुंध का असर - फोटो : अमर उजाला
दीपावाली के बाद हुए मौसम में बदलाव से किसान परेशान हैं। धुंध से फसलों पर संकट  के बादल छाए हैं। धुंध का ऐसा ही दौर कुछ दिन और जारी रहा तो तिलहन, दलहन व अन्य फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। फसलों को बढ़वार नहीं मिल सकेगी। इससे किसानों को क्षति की पूरी आशंका है। 
विज्ञापन


तराई के बहराइच जिले में 80 फीसदी लोग खेती पर आश्रित हैं। इस बार दीपावली के बाद से अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज किसानों पर भारी पड़ रहा है। दिन में कुछ देर के लिए मामूली धूप निकल रही है। धुंध का असर ग्रामीण अंचलों में दिख रहा है। इससे फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


पर्याप्त धूप नहीं निकलने के कारण फसलों का उत्पादन प्रभावित होने के आसार हैं। खेतों में खड़ी तिलहन, दलहन व सब्जी की फसलों पर संकट के बादल मडरा रहे हैं। इससे कृषि वैज्ञानिक भी चितिंत हैं। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह का कहना है कि पर्यावरण असंतुलन का स्पष्ट असर दिखाई पड़ रहा है। इस मामले में किसानों को सजग रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव जीवन की तरह प्रभावित होतीं फसलें
वातावरण में हाईजीन गैस का दायरा असंतुलित हो रहा है जिसका असर धुंध के रूप में सामने है। धुंध से मानव जीवन की तरह पेड़-पौधे भी प्रभावित होते हैं। पौधों की बढ़वार रुक जाती है। उत्पादन प्रभावित होता है। कीटों का प्रकोप भी बढ़ेगा। पेड़ कम होने का पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। खेतों में पुआल जलाने पर रोक के साथ पर्यावरण प्रदूषण के प्रति सजग होना पड़ेगा। 
डॉ. एमवी सिंह, प्रभारी वैज्ञानिक, फसल अनुसंधान केंद्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed