फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers should increase their income by farming scientifically.

Bahraich News: वैज्ञानिक तौर-तरीके की खेती कर आय में वृद्धि करें किसान

Sun, 08 Dec 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income by farming scientifically.
नानपारा में आयोजित किसान मेला में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य।
बलहा (बहराइच)। नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय किसान गोष्ठी का समापन किया गया। इसमें किसानों को नई तकनीक की खेती की जानकारी दी गई। सीडीओ ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक व सीडीओ मुकेश चंद्र ने विभागीय स्टॉल का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सीडीओ मुकेश चंद्र ने किसानों से अपील करते हुए वैज्ञानिक तौर तरीके की खेती पर जोर देकर अपनी आय बढ़ाने की बात कही। कृषि विज्ञानिकों ने भी किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. दिनेश चौधरी ने उद्यान विभाग की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम को कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ उमेश कुमार, बीज वैज्ञानिक सुनील कुमार, प्रगतिशील किसान शिवकुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र के विकासखंड तेजवापुर के राजकुमार यादव, मिहींपुरवा के राम प्रकाश मौर्य, कैसरगंज के मस्तराम वर्मा, चित्तौरा के लालता प्रसाद गुप्ता, बलहा के ब्लॉक के निरंजन वर्मा, शिवकुमार रामकुमार और राजू वर्मा विशेश्वरगंज के राम फेरन पांडेय, नवाबगंज के रोहित कुमार को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed