फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers protest at sugar mill

नानपारा मिल में गन्ना लेने से इंकार, किसानों का हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at sugar mill
‌क‌िसान नाराज - फोटो : अमर उजाला
नानपारा चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बुधवार रात अलग-अलग गांवों के कई किसान ट्रालियों गन्ना लादकर चीनी मिल पहुंचे। लेकिन उनके गन्ने को रिजेक्टेड प्रजाति का बताकर लेने से इंकार कर दिया। रात से सुबह तक 80 किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा गन्ना वापस किया गया।
विज्ञापन


एक किसान ने विरोध किया तो उसे पुलिस को सौंप दिया गया। देर रात किसी तरह किसान छूट सका। इससे गुस्साए किसानों ने सुबह चीनी मिल गेट के पास प्रदर्शन व नारेबाजी की। जीएम पर किसानों से अभद्रता करने और मनमानी करने का आरोप मढ़ा। 
विज्ञापन


नानपारा स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई का शुभारंभ 15 नवंबर को हुआ। इसके साथ किसान गन्ने लेकर चीनी मिल पहुंचने लगे हैं। बुधवार शाम से पहुंचे शिवपुर, गायघाट, तिगड़ा, गुजरातीपुरवा, बरगदिया, पचदेवरी आदि गांव के किसानों का गन्ना लेने से चीनी मिल ने इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने को अनुपयुक्त प्रजाति का बताकर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस की जा रही है। रात नौ बजे के करीब गुजरातीपुरवा निवासी ध्रुव कुमार पुत्र रुद्रसेन वर्मा की गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को भी चीनीमिल ने वापस कर दिया। इस पर ध्रुव कुमार ने रिजेक्टेड गन्ना मूल्य पर तौल कराने की बात कही तो जीएम बिफर पड़े। किसान और जीएम से कहासुनी हुई।

इसी बीच जीएम ने पुलिस बुलाकर ध्रुव कुमार को उसके हवाले कर दिया। इससे नाराज किसान देर रात कोतवाली पहुंचे। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ध्रुव कुमार को छोड़ा। सुबह भी चीनीमिल प्रबंधन का यही रवैया रहा। दर्जनों ट्रॉलियां वापस की गईं। इससे किसान भड़क उठे।

मौके पर मौजूद लाडली प्रसाद गौतम, परिक्रमा, रमेश, मनोज वर्मा, किशोरी लाल, शिवकुमार, आलोक वर्मा, ब्रह्मदत्त, अमृतलाल, सुभाष वर्मा, ननकऊ, मनोज, लालजी, राकेश, किशोरीलाल, राममणि, बिहारी लाल, नागेंद्र समेत कई किसानों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया।


चीनी मिल के जीएम और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के मुताबिक बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक 80 ट्रॉली गन्ना चीनीमिल ने वापस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed