फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers burn stubble in the fields

किसानों ने खेतों में जलाई पराली

Sat, 21 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn stubble in the fields
शिवपुर विकास खंड के जूड़ा में पराली जलाते किसान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जूड़ा नरवापुर गांव में किसान खेतों में फसल अवशेष जला रहे हैं। इससे धुंध के साथ प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजस्वकर्मियों को दी है, लेकिन कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जूड़ा के नरवापुर गांव में किसानों ने धान की कटाई की है। धान मड़ाई के बाद फसल अवशेष को खेत में ही लगा दिया। इसके बाद शनिवार को खेतों में ही फसल अवशेष को जला दिया। जिससे धुंध आसमान में बढ़ने लगा। धुंध के साथ क्षेत्र में प्रदूषण फैलने लगा। फसल अवशेष खेत में जलने की सूचना क्षेत्र के लोगों ने राजस्वकर्मियों के साथ खैरीघाट थाने में दी है। लेकिन सूचना के बाद भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं फसल अवशेष खेतों में न जलाने के लिए कर्मचारियों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद किसानों की ओर से खेतों में धड़ल्ले से पराली जलायी जा रही है। इससे सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed