{"_id":"664900e372a11f477e0bd8c4","slug":"farmers-blood-stained-body-found-three-km-away-from-home-accused-of-murder-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114016-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर से तीन किमी दूर खून से सना मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर से तीन किमी दूर खून से सना मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
Sun, 19 May 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मृतक राम सिंह की फाइल फोटो।
बहराइच/मिहींपुरवा। घर से साइकिल से निकले किसान का रक्त रंजित शव शनिवार की सुबह आनंद नगर पुलिया के पास पड़ा मिला। राहगीरों में शव को देखा। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घरवालों ने किसान की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
सुजौली थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिया के मजरा धनिया बेली गांव निवासी राम सिंह (42) का रक्तरंजित शव घर से तीन किमी दूर पुलिया के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के साले गयाशंकर ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को साइकिल से बाजार गए थे। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला पाया। सुबह आनंद नगर पुलिया के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली।
बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शरीर, गर्दन व कान पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के चाचा बब्बन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वे सात बहनों में अकेले भाई थे, उनकी दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से मां नान्हू देवी, पत्नी संध्यादेवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह का कहना है कि युवक की मौत जंगली जानवरों के हमले से भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।