फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer seriously injured in leopard attack

Bahraich News: तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल

Fri, 01 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 01 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer seriously injured in leopard attack
 कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में घायल किसान। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। ककरहा रेंज के चुरवा के मजरा टेपरा खैरी में बृहस्पतिवार को खेत गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेंं सीएचसी मोतीपुर लाया गय, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक ही इलाके में तीन दितों के अंदर तेंदुए के हमले की तीसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वे क्षेत्र में पिंजरा लगवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम चुरवा के मजरा टेपरा खैरी में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तेंदुए के हमले में किसान महेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लाने गए थे। चारा काटते समय वहां पहले से ही छिप कर बैठे तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

तेंदुए का एक पंजा उनके चेहरे पर लगा, इससे उनका ऊपरी होंठ कट गया। हमले के दौरान किसान ने हार नही मानी और वे करीब पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते रहे। इस दौरान उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। हमले में महेश यादव बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन लगातार घटनाएं, फिर भी वन विभाग बेफिक्र
इस इलाके में विगत तीन दिनों से तेंदुए के हमले लगातार हो रहे हैं। मंगलवार को पूर्व टेपरा खैरी के पास खेत से लौट रही किशोरी संजना पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए ने संजना के गले को दबोच लिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार को सुबह 6.30 बजे किसान रमेश पर (40) खेत जाते समय तेंदुए ने हमला बोल दिया था। यहां, भी करीब दो मिनट तक किसान ने तेंदुए के साथ संघर्ष किया, अन्य किसानों के आने के बाद उनकी जान बची।



घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मिल गई है, जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन विभाग की टीमें क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं।
- डीपी कनौजिया, वन क्षेत्राधिकारी ककरहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed