फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer on motorcycle dies after being run over by truck

Bahraich News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer on motorcycle dies after being run over by truck
पयागपुर। इमलियागंज निवासी किसान बृजेश मिश्रा (32) की सोमवार रात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह सोमवार को अपने जीजा इंद्रापुर निवासी विवेक कुमार पांडे के साथ नगर मुख्यालय आए थे। रात लगभग आठ बजे गांव लौटते समय बाइक विवेक चला रहे थे, जबकि बृजेश पीछे बैठे थे। कोल्हुआ के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बृजेश का पैर ट्रक से टकरा गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से नीचे गिरकर ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed