फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Family members kept busy in exorcising, the teenager died of fever

Bahraich News: झाड़फूक में लगे रहे परिजन, बुखार से चली गई किशोरी की जान

Sat, 07 Jun 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Family members kept busy in exorcising, the teenager died of fever
बहराइच। ग्राम पंचायत पेटरहा निवासी मीना (14) को बृहस्पतिवार को अचानक तेज बुखार आया। लेकिन परिजन झाड़फूंक में लगे रहे और किशोरी की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पेटरहा निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि उनकी बेटी मीना बृहस्पतिवार की सुबह तक स्वस्थ थी। दोपहर में उसे अचानक तेज बुखार आया और कुछ देर बाद उल्टी भी होने लगी। ग्रामीणों व कुछ परिजनों की सलाह पर उसे झाड़फूंक के लिए ले गए थे। मीना की सेहत में सुधार देख परिजन उसे घर ले आए थे। घर लाने के कुछ देर बाद मीना की तबीयत अचानक फिर खराब हो गई। इलाज के लिए परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। लेकिन, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। चिकित्सक को दिखाने पर चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने मामले को संदिग्ध देख इसकी सूचना मोतीपुर थाने को दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed