फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   family member said, IAS Anurag is murdered

परिवारीजन बोले, आईएएस अनुराग की हुई है हत्या

Thu, 25 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 25 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
family member said, IAS Anurag is murdered
अनुराग के माता- पिता से बात करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक काडर के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की राजधानी लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में हुई मौत की पड़ताल में जुटी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बुधवार रात बहराइच पहुंची। यहां मोहल्ला कानूनगोपुरा स्थित उनके घर में एसआईटी प्रभारी व सीओ हजरतगंज अविनाश मिश्रा और एसएचओ हजरतगंज आनंद कुमार शाही ने अनुराग के पिता डॉ. बीएन तिवारी, मां सुशीला देवी और बड़े भाई आलोक तिवारी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने एक स्वर में कहा कि अनुराग की हत्या की गई है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विद्यासागर वर्मा भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। बड़े भाई मयंक तिवारी घर पर नहीं थे, जिससे उनका बयान नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे पहुंची टीम बंद कमरे में लगभग ढाई घंटे तक परिवार के लोगों का बयान लेने के बाद रात में ही लखनऊ लौट गई। 

अनुराग के बड़े भाई मयंक तिवारी ने गुरुवार को ‘अमर उजाला’ को बताया कि अनुराग के साथ कर्नाटक में रह रहे उसका नौकर दानेश घर पर ही मौजूद था। एसआईटी ने उसके बारे में पूछताछ तो की लेकिन बयान नहीं दर्ज किया है, जबकि वह अनुराग के साथ लगातार जुड़ा रहा था। इससे एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मयंक ने कहा कि हत्या किए जाने की आशंका के मद्देनजर दानेश बहराइच में ही रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed