फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fake team set up camp, recovered in the name of treatment

फर्जी टीम ने लगाया शिविर, इलाज के नाम पर की वसूली

Sun, 08 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Fake team set up camp, recovered in the name of treatment
मटेराचौराहा (बहराइच)। चंदेला कला गांव में स्वास्थ्य विभाग की फर्जी टीम ने रविवार को शिविर लगाकर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों ने इलाज व दवा के लिए ग्रामीणों से 150 से 500 रुपये वसूले। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक से की तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीम फर्जी होने की बात कही। इसकी जानकारी होते ही आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत चंदेला कला गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें टीम के चार सदस्य ग्रामीणों का इलाज कर रहेे थे। इसके बाद दवा वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने गांव निवासी सीताराम पाठक से 400 रुपये, कृत लोधी से 500 रुपये, मिलन गोस्वामी से 500, मकबूल से 250, विजय गुप्ता, दुजई गुप्ता व दिन्नू नाई से 500 रुपये वसूले। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह से इससे अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम न होने से इनकार करते हुए शिवपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा से वार्ता की। डॉ. नलिन राजा ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम न होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन मौका पाते ही कर्मचारी फरार हो गए।
ग्रामीणों के मुताबिक स्वास्थ्य शिविर के बैनर पर जगराम जायसवाल निवासी पचपकरी, सोनू सिंह, अल्ताफ अली नगर खैरीघाट का नाम लिखा था। यही सभी इलाज कर पैसा ले रहेे थे।
आफिस व घर पर आकर मिलेंगे
चंदेला कला गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर के बारे में बैनर पर लिखे नंबर से संपर्क किया गया तो बात करने वाले ने अपना नाम राजेंद्र शर्मा बताया। साथ ही कहा कि अमर उजाला कार्यालय व अपना घर बता दीजिए। शाम तक मुलाकात कर लेंगे। खबर न लिखिए, इससे कुछ नहीं होने वाला।

फर्जी है टीम, जांच के बाद होगी कार्रवाई
शिवपुर के चंदेला कला गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर नहीं लगाया गया है। लोग फर्जी बैनर के तले इलाज कर पैसा वसूल रहे थे। इसकी जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा लिखवाया जाएगा।
डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed