फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fake currency printing gang busted in Nepal, five arrested

Bahraich News: नेपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fake currency printing gang busted in Nepal, five arrested
नेपाल में पुलिस द्वारा बरामद किए गए नकली नोट व अफीम।
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल पुलिस ने नकली नोट छापने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 11.37 किलोग्राम अफीम भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने बताया कि सुर्खेत जिले के वीरेंद्र नगर पालिका 10 स्थित शांति टोल में छापा मारा गया। इस दौरान दिलमाया सिंह ठकुरी के पास से 1000 के नकली नोट की छह गड्डियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी रामबहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया और उसके किराये के कमरे से 12 लाख 36 हजार रुपये बरामद किए।
इसके बाद भेरीगंगा नगर पालिका 12 ठकुरी टोल पर छापा मारकर गैंग के बदमाश कृष्ण बहादुर वली, प्रेम बहादुर व बीके को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 11 पैकेटों में छिपाकर रखे गए 11.372 किलोग्राम अफीम व नकली नोट बरामद किए गए। सभी पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed