{"_id":"689e3eb5a1b189e2ab06e98d","slug":"eyes-became-moist-remembering-the-pain-of-partition-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-135194-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विभाजन की पीड़ा याद कर नम हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विभाजन की पीड़ा याद कर नम हुईं आंखें
Fri, 15 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला स्थित ऑडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम में विस्थापितों को सम्मानित करत
बहराइच। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बहराइच के कपूरथला ऑडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी झेलने वाले विस्थापित परिवारों के बुजुर्गों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और मौन जुलूस के जरिये देश विभाजन के दर्दनाक इतिहास को याद किया गया।
विभाजन की त्रासदी को भले ही दशकों बीत गए हों, लेकिन इसकी पीड़ा आज भी विस्थापित परिवारों के दिलों में ताजा है। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कपूरथला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम ने फिर से इन जख्मों की याद दिला दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी ने विभाजन के दौर की स्मृतियां और उससे जुड़े मानवता के संघर्ष को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह स्मृति दिवस हमें उस दौर के बलिदानों और पीड़ा को न भूलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद डॉ. आनंद गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष समेत जिले के अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विस्थापित परिवारों के सदस्य वेद प्रकाश अरोरा, सरदार धर्मवीर सिंह, हरबीर कौर, सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार मंदीप सिंह, सुशील भल्ला, कुलभूषण अरोरा, मनीष मल्होत्रा, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह, राजेश मंसानी और डॉ. गर्वित मल्होत्रा को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
नन्हे लाल लोधी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। राहुल राय ने अन्य अतिथियों के साथ मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम तथा समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ। इस अवसर पर सीडीओ मुकेश चंद्र, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीटीआईओ मनीष श्रीवास्तव व ईओ प्रमिता सिंह आदि मौजूद रहे।
डॉक्यूमेंट्री देख नम हुईं आंखें, मौन जुलूस से दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान विभाजन की विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उस समय के दर्दनाक पल और विस्थापन की कठिनाइयों को दर्शाया गया। साथ ही, एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ, जिसे देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के समापन पर ऑडिटोरियम से शहीद स्मारक तक मौन जुलूस निकालकर विभाजन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालयों में भी हुए आयोजन
तेजवापुर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। यहां छात्रों को विभाजन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मुन्ना कुमार आर्य, अरविंद कुमार मिश्रा, पंकज अवस्थी, पशुपति नाथ शुक्ला और लखनलाल उपस्थित रहे।