फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Extortion of money in the name of housing, case against Pradhan

Bahraich News: आवास के नाम पर धन उगाही, प्रधान पर मुकदमा

Fri, 24 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Extortion of money in the name of housing, case against Pradhan
महसी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में धन उगाही के आरोप में एक ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान पर गांव की कई महिलाओं ने आवास के नाम पर 10-10 हजार रुपये की रिश्वत लेेने का आरोप लगाया था। परियोजना निदेशक के आदेश पर पंचायत सचिव ने खैरीघाट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

शिवपुर विकासखंड के सैय्यदनगर निवासी संभारी, कमलेश कुमार, सोनावती, सुशीला, अनीता व शांति देवी ने परियोजना निदेशक से आवास के नाम पर रिश्वत लेेने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आवास के लिए 10-10 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। इस पर परियोजना निदेशक राजकुमार ने सभी के बयान दर्ज किए थे। खंड विकास अधिकारी को ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने ग्राम प्रधान कमलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पैसे लेकर आवास देने का आरोप लगाया था। जांच में शिकायत कर्ता पात्र मिले और आवास स्वीकृत का पैसा भी उनके खाते में ट्रांसफर मिला। जिसके बाद प्रधान सैयदनगर कमलेश कुमार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- हेमंत यादव, प्रभारी बीडीओ शिवपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed