{"_id":"67cddcd99304b4ed190d4612","slug":"explosion-occurred-during-magic-show-two-children-got-burnt-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127721-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जादू दिखाते समय हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जादू दिखाते समय हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे
Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल बच्चे।
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरिकपुर में रविवार को जादू दिखाते समय केमिकल में विस्फोट हो गया जिससे वहां जादू देख रहे दो बच्चे झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
लखीमपुर जिला निवासी नहबुल जादू दिखाते हैं और रविवार को वह हरदी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में जादू दिखा रहे थे। इस दौरान उन्होंने झोले से एक केमिकल निकाला और उसमें जैसे ही आग लगाई तो विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से पास ही खड़े गांव निवासी सईदा (8) व सोनू (9) झुलस गए। परिजनों ने आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। सोनू के बाबा विजयपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डाॅ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे खतरे से बाहर हैं।