फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Explosion in rice mill, five workers died due to suffocation, three critical

Bahraich News: राइस मिल में धमाका, पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत, तीन गंभीर

Sat, 26 Apr 2025 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 26 Apr 2025 04:13 AM IST
विज्ञापन
Explosion in rice mill, five workers died due to suffocation, three critical
बहराइच के दरगाह मोहल्ला ​स्थित मिल में ड्रायर फटने के बाद अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानती
बहराइच। शहर के मोहल्ला गुलामअलीपुरा स्थित रजगढ़िया राइस मिल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। धान सुखाते समय ड्रायर मशीन में हुए अचानक धमाके से फैले जहरीले धुएं में पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


रजगढ़िया राइस मिल में शुक्रवार सुबह धान को सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान ड्रायर मशीन में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया और मिल के अंदर चारों ओर जहरीला धुंआ फैल गया। श्रमिक जब तक कुछ समझ पाते आसपास जहरीला धुंआ पूरे परिसर में भर गया। धुएं की चपेट में आने से कन्नौज के ददौना (थाना सौरिख) निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), राजनेश कुमार (35), श्रावस्ती के सिरसिया निवासी ज़हूर (50), और बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज निवासी बिट्टू शाह (30) की मौत हो गई। वहीं पंजाब के तरनतारन निवासी सुखदेव (30), श्रावस्ती के धुसवा निवासी देवी प्रसाद (25), और बहराइच के हाजी विलाय (थाना दरगाह) निवासी सुरेंद्र शुक्ला (40) की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, जांच शुरू
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, एसडीएम पूजा चौधरी और एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंचे और फिर मेडिकल कॉलेज गए। उन्होंने पीड़ितों और घायलों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि हादसे की गहन जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी गई है। मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed