फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Executive committee of Roadways Union branch formed

Bahraich News: रोडवेज यूनियन की शाखा की कार्यकारिणी गठित

Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Executive committee of Roadways Union branch formed
बहराइच। रोडवेज बस अड्डा परिसर में बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन देवीपाटन क्षेत्र की बैठक हुई। इसमें बहराइच ट्रैफिक व कार्यशाला शाखा का चुनाव कराते हुए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। चुनाव से पूर्व संगठन की ओर से प्रयागराज के महाकुंभ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के सेवा प्रबंधक अजीम व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीडी मिश्रा रहे। चुनाव अधिकारी आरके दूबे की देखरेख में बहराइच ट्रैफिक शाखा व कार्यशाला शाखा का चुनाव कराया गया। जिसमें रमेश पांडेय को बहराइच ट्रैफिक शाखा का अध्यक्ष और मोहम्मद फारूख को मंत्री के पद पर चुना गया। कार्यशाला शाखा के अध्यक्ष के पद पर पूर्णेश्वर अवस्थी व मंत्री के पद पर अरविंद कुमार शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन

वहीं शादाब खान, शफीक अहमद, संतोष तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, बृजेश तिवारी को भी संगठन के अन्य पदों पर मनोनीत किया गया। चुनाव के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने रूपईडीहा डिपो व गोंडा डिपो की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर होने वाले चुनाव की तिथियों पर विचार किया। बैठक में रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष शमशुद्दीन सिद्दीकी व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी संतोष सिंह अपने समर्थकों के साथ रोडवेज इंप्लाइज यूनियन में शामिल हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को संगठन की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष शानू खान, संयुक्त मंत्री महेंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री संजय सिंह, उमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज दूबे, सुरेंद्र मिश्रा, उमाशंकर सिंह, केके शुक्ला सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed