{"_id":"61bb87fc46fb29773b58f51a","slug":"exam-could-be-online-bahraich-news-lko609270660","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कराई जा सकती हैं परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कराई जा सकती हैं परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत उच्च शैक्षणिक संस्थानों में कोविड प्रोटाकॉल का पालन सख्ती से कराने तथा कक्षाओं के संचालन और परीक्षाओं के आयोजन को ऑनलाइन कराने पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में महाविद्यालयों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
जनपद में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध 50 महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। कोरोना संकट कम होने के बाद सभी महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित होनी शुरू हो गई हैं। महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत मध्य सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं अब वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की तिथि भी घोषित करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने से छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने तथा कक्षाओं के ऑनलाइन संचालन व परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन पर निर्णय लेने की बात कही है। ऐसे में महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महाविद्यालयों की प्रबंध समितियों के सामने ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना की स्थिति अभी नियंत्रण में है। आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
-मेजर डॉ. एसपी सिंह, सचिव, केडीसी बहराइच