फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Even after the verdict the path to justice is long

Bahraich News: फैसले के बाद भी लंबा है न्याय का रास्ता

Sun, 11 Jan 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Even after the verdict the path to justice is long
मृतक विवेक के माता-पिता। -संवाद
बहराइच/शिवपुर। परसा अगैया गांव में 10 वर्षीय विवेक वर्मा की निर्मम हत्या के मामले में अदालत द्वारा आरोपी अनूप वर्मा को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भले ही पीड़ित परिवार को न्याय की अनुभूति हुई हो, लेकिन कानूनी रूप से यह मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। कानून के मुताबिक फांसी की सजा पाए किसी भी अभियुक्त के मामले में आगे की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से उच्च न्यायालय से होकर गुजरती है।
विज्ञापन


कानूनी जानकार संतोष सिंह के अनुसार, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को सीधे लागू नहीं किया जा सकता। इसके लिए जिला न्यायालय को पूरा रिकॉर्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजना होगा, जहां डेथ रेफरेंस के तहत मामले की स्वतः समीक्षा होगी। हाईकोर्ट सजा की पुष्टि, संशोधन या उम्रकैदमें परिवर्तन का निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन


अभियुक्त को अपील का अधिकार : वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी वर्मा का कहना है कि दोषसिद्ध अनूप वर्मा को भी हाईकोर्ट में अपील दाखिल करने का अधिकार है। यदि हाईकोर्ट से भी फांसी की सजा बरकरार रहती है, तब सर्वोच्च न्यायालय में अंतिम अपील का विकल्प खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed