{"_id":"5d938d2c8ebc3e017553b3d1","slug":"enrollment-of-all-candidates-in-the-investigation-is-correct-bahraich-news-lko484642075","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच करते रिटर्निंग आफिसर।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बलहा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को कलेक्ट्रेट में की गई, जिसमें सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। जांच के दौरान चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक आईएएस बीके पंड्या भी मौजूद रहे।
विधानसभा क्षेत्र बलहा के उपचुनाव के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच में 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। रिटर्निंग ऑफिसर कीर्ति प्रकाश भारती की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार समाजवादी पार्टी से किरन भारती, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से कोयली, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनु देवी, बहुजन समाज पार्टी से रमेश चंद्र तथा भारतीय जनता पार्टी से सरोज सोनकर द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्र सही पाये गये।
इसी प्रकार रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवार बहुजन मुक्ति पार्टी से धनपत प्रसाद, जय हिंद समाज पार्टी से बैजनाथ व जन अधिकार पार्टी से रामदयाल तथा निर्दलीय किरन देवी, देवी प्रसाद व लाल चंद्र द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्र भी विधिमान्य पाये गये।
विज्ञापन
नामांकन के लिए निर्धारित स्थल मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष पर रिटर्निंग आफिसर कीर्ति प्रकाश भारती की ओर से जांच की गयी। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये सामान्य प्रेक्षक बीके पांड्या भी मौजूद रहे।
मतदान कार्मिकों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
बहराइच। विधानसभा बलहा के उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि नियुक्ति आदेश तामीला जल्द से जल्द कराकर समय से प्रशिक्षण की कार्रवाई प्रारंभ करा दी जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, तकनीकी निदेशक एनआईसी एसएएच रिजवी, सहायक अभियंता डीआरडीए आफताब हसन, एडीआईओ एनआईसी योगेश यादव आदि मौजूद रहे।