फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Encroahment

चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 22 Jun 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Encroahment
बहराइच के कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नगर क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने व यातायात समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल्द अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने नगर के व्यापारियों, उद्यमियों, व्यापारिक प्रतिष्ठान संगठनों के पदाधिकारियों, सभासदों व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, जिसमें जिला प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले अभियान में सभी से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम चरण में गोंडा रोड से छावनी चौराहा होते हुए चांदपुरा चौराहा, चांदपुरा से गुल्लाबीर मार्ग, घंटाघर से छावनी होते हुए दरगाह मार्ग, गोलवाघाट से तिकोनी बाग होते हुए घंटाघर चांदपुरा चौराहा झिंगहाघाट तक, डिगिहा से अस्पताल चौराहा पानी टंकी होते हुए केडीसी तक, पानी टंकी से जेल रोड व गोंडा रोड तक, डीएम आवास से पीपल तिराहा, घंटाघर से अस्पताल चौराहा, पीपल तिराहा से गुदड़ी होते हुए काजीपुरा, घंटाघर से काजीपुरा चौराहा होते हुए रामलीला मैदान तक तथा पानी टंकी से कटी चौराहा तक अभियान चलाया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान से पूर्व अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमणकर्ता को अवगत भी करा दिया जाय कि वे स्वयं से ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा की स्थिति में अभियान के दौरान हटाये गये अतिक्रमण के लिए होने वाले खर्च की भरपाई भी उनसे की जायेगी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान के दौरान यदि कोई व्यक्ति बाधा डालने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अभियान मेें सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम रामसुरेश वर्मा, एएसपी नगर अजय प्रताप, एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ सिटी टीएन दूबे, अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, हरजीत, संजय कुमार गुप्ता, नवीन चंद्र जैन, सुजीत कुमार गुप्ता, पुरूषोत्तम दास गुप्ता, सभासद भोलानाथ यज्ञसैनी, बाकर हुसैन उर्फ अफसर, अकीम अहमद, शकील मिर्जा, इरफान अहमद छोटू, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कुलभूषण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed