फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Encroachment on the land of regulated area, made a tomb

Bahraich News: विनियमित क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण, बना दी मजार

Fri, 05 Apr 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the land of regulated area, made a tomb
पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पर हटाया जाएगा अतिक्रमण, तहसीलदार को सौंपी गई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली के सहेट महेट के लिए आरक्षित भूमि पर कब्जा कर वहां मजार बना ली गई है। जिसका अब मन्नत बांधने के नाम पर धीरे-धीरे विस्तार किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष की शिकायत के बाद हरकत में आए पुरातत्व विभाग की ओर से आसपास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए तहसीलदार इकौना व पुरातत्व विभाग को निर्देशित किया है।
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती का सहेट महेट क्षेत्र छह किलोमीटर में फैला है। जिसे पुरातत्व विभाग ने सर्वेक्षण के लिए चिह्नित किया है। जहां खोदाई कर बौद्ध अवशेष की तलाश करेगा। साथ ही इसके आसपास 200 मीटर परिधि में बगैर अनुमति कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता। इससे सटे इकौना के ग्राम राजगढ़ गुलरिहा का खाता संख्या 00827 के आठ गाटा जिनका कुल रकवा 7.6900 सरकारी अभिलेखों में आराजी महफूज सहेट महेट के नाम अंकित है।
विज्ञापन

इसी के गाटा संख्या 1392 रकवा 1.5090 हेक्टेअर पर अतिक्रमण कर कथित मीर बाबा शाह की मजार बना ली गई है। वहीं परिसर में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ वक्फ नंबर 02 इंतेजामिया कमेटी दरगाह हजरत सय्यद मीर शाह रह. का बोर्ड भी लगाया गया है। इसकी शिकायत व्यापार मंडल अध्यक्ष इकौना कन्हैया कसौधन ने एसडीएम इकौना से की थी। जिसके बाद हरकत में आए पुरातत्व विभाग की ओर से न सिर्फ बोर्ड हटा दिया गया। बल्कि मजार के आसपास की दुकान, छप्पर, टप्पर व बोर्ड आदि हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ अतिक्रमण
स्थानीय जानकारों की मानें तो यहां कुछ वर्ष पूर्व तक कुछ नहीं था। पुरातत्व विभाग के ही एक कर्मचारी ने ग्राम प्रधान पद पर चुनाव में राजगढ़ गुलहरिया में समुदाय विशेष का वोट लेने के लिए इस भूमि पर अतिक्रमण कराया। जिसमें विभाग के ही एक कर्मचारी ने सहयोग किया। इसके बाद यहां पहले अस्थाई और अब स्थाई रूप से मजार बना ली गई। बाद में इसके आसपास तमाम अस्थाई टीन छप्पर व ढाबली रख दुकान खोल ली गई। अब मजार के आसपास लगे पेड़ों पर मन्नत का धागा बंधवाने के साथ धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है। यहां अतिक्रमणकारी प्रायोजित ढंग से प्रत्येक गुरुवार को मेले का आयोजन कर झाड़-फूंक करते हैं।

तैनात हुए सुरक्षा गार्ड
सहेट महेट में हुए अतिक्रमण की जानकारी के बाद धीरे-धीरे अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां लगा बोर्ड हटवाने के साथ ही एमटीएस व एसआईएस गार्ड को भी तैनात किया गया है। जल्द ही यहां लगी टंकी आदि हटाई जाएगी।-अखिलेश तिवारी, पुरातत्व प्रभारी


एसडीएम ने पांच दिन में मांगी रिपोर्ट
मामले की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग व तहसीलदार विपुल सिंह को पूरे प्रकरण की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्ती के साथ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। -ओम प्रकाश गुप्ता, विहित प्राधिकारी व एसडीएम इकौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed