{"_id":"67929983f3578011a003451c","slug":"encroachment-in-front-of-40-shops-demolished-bahraich-news-c-98-1-slko1007-125738-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 40 दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 40 दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को ढहाया
Fri, 24 Jan 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के कानूनगाेपुरा में गुरुवार को जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण।
बहराइच। शहर में बृहस्पतिवार को भी नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम ने घंटाघर से छोटीबाजार चौराहे तक फैले दुकान के सामने का अतिक्रमण बुलडोजर लगाकर गिरा दिया। अभियान के दौरान छोटीबाजार चौराहे पर टीम की अतिक्रमणकारियों से तीखी नोंकझोंक हुई।
शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह के निर्देश पर टीम शहर के घंटाघर चौराहे पर पंहुची। इस दौरान टीम ने घंटाघर से छोटीबाजार चौराहे के बीच 40 से अधिक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने नाली पर किए गए पक्के अतिक्रमण व टिनशेड को बुलडोजर से गिरा दिया।
इसके अलावा सड़क की दोनों पटरियों लगे ठेले वालों को भी टीम ने चेतावनी देकर भगा दिया। टीम जब छोटीबाजार चौराहे के पास पहुंची तो यहां नाले कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका की ओर से जलनिकासी को लेकर बनवाए गए नाले पर पक्का निर्माण कर बंद कर दिया था। टीम ने जैसे ही अतिक्रमण किए गए पक्के निर्माण को बुलडोजर से तोड़ने का प्रयास किया गया उनकी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के साथ तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। हालांकि टीम सभी को 24 घंटे की माेहलत देते हुए वहां से बैंरग वापस लौट आई। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सतीश यादव, यातायात निरीक्षक बीके मिश्रा, सफाई नायक फहीम खान समेत काफी संख्या पुलिस बल मौजूद रही।