फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Employees beaten for demanding toll tax

टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारियों को पीटा

Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Employees beaten for demanding toll tax
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज टोल प्लाजा पर बिना पैैसे दिए गुजर रहे वाहनों को रोकने पर दबंगों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे टोल कर्मी घायल हो गया। मामले में टोल कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के ऐनी स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार की रात कुछ गाड़ियों ने बिना टोल दिए गुजरने का प्रयास किया। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें रोककर टोल टैक्स जमा करने को कहा। इस पर वाहन सवार भड़क उठे और टोल कर्मी पंकज कुमार समेत तीन कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बचाने दौड़े अन्य कर्मचारियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे टोल कर्मी पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी टोल प्लाजा के मैनेजर कप्तान सिंह ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि टोल कर्मी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed