फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trample sugarcane crops, frightening farmers

Bahraich News: हाथियों ने गन्ने की फसल रौंदी, सहमे किसान

Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample sugarcane crops, frightening farmers
बिछिया। कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज अंतर्गत भैसाही गांव में सोमवार रात जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया और जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन




गांव निवासी नियाज अहमद के गन्ने के खेत में हाथियों ने लगभग एक बीघा फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हाथियों की आहट सुनते ही आसपास के गांवों के किसान मौके पर एकत्र हो गए और शोर मचाकर हांका लगाने लगे। काफी प्रयास के बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौटा।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाथियों को रोकने की व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में जान-माल का खतरा बढ़ सकता है। पीड़ित समेत अन्य किसानों ने भी हाथियों के लगातार गांव की ओर आने पर चिंता जताई है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


रेंजर रोहित कुमार का कहना है कि ग्रामीणों सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। गश्त बढ़ाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed