फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trample eight bigha paddy crop

हाथियों ने रौंदी आठ बीघा धान की फसल

Tue, 06 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample eight bigha paddy crop
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के जमुनिहा गांव में हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने आठ बीघा धान की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने और पीपा बजाने पर हाथी जंगल की ओर चले गए। लोगों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जंगल से सटे गांवों में हाथियों का उत्पात जारी है। वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत जमुनिहा गांव में हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने ग्राम प्रधान हुकुम सिंह की एक बीघा, ओमकार की दो बीघा, सुदामा व मिलाप सिंह की दो-दो बीघा, रामसिंह की एक बीघा धान की फसल को रौंद दिया। फसल के नुकसान को देखते हुए ग्रामीण एकत्रित हुए और पटाखा छुड़ाते हुए ढोल, पीपा और थाली बजाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद हाथी जंगल की ओर गए। ग्रामीणों ने हाथियों द्वारा फसल रौंदने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। अभी तक किसी को मुआवजा नहीं दिया गया है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, हाथियों की ओर से किए जा रहे फसलों के नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने अधपके धान की कटाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक कम से कम कुछ अनाज मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed