फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   elephants of nepal came in katarniyaghat

कतर्निया में धमाचौकड़ी मचा रहे नेपाली गजराज

Tue, 05 Jan 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 05 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट में इन दिनों पर्यटकों को दोहरे रोमांच का आनंद मिल रहा है। एक तरफ जहां कतर्निया के मूल रहवासी बाघ जैसे जीव आसानी से नजर आ रहे हैं वहीं नेपाल से पलायन कर आए गजराजों के झुंड भी रोमांच में बढ़ोतरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट सेंक्चुरी पहुंच गया। गजराजों का यह परिवार गेरुआ नदी और उससे जुड़े मैला नाला के तट पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


बोटिंग के दौरान हाथियों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। रह-रहकर हाथियों की चिंघाड़ सुनाई पड़ रही है। इसे वनाधिकारी काफी सुखद मान रहे हैं।

हिमालय की तराई में सुखद मौसम से समृद्ध कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र आजकल पर्यटकों से गुलजार है। यहां आने वाले पर्यटकों को अभी तक बाघ, तेंदुआें और हिरनों के दीदार आसानी से हो रहे थे, लेकिन अब तक हाथी नहीं दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के भ्रमण के लिए वन विभाग के पास मौजूद हथिनी जयमाला और चंपाकली को देखकर ही पर्यटक लौट जाते थे लेकिन नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क से एक-दो नहीं बल्कि 45 हाथियों का झुंड खाता कारीडोर के रास्ते कतर्नियाघाट के जंगल में सोमवार देर रात पहुंच गया।


मंगलवार को ये हाथी गेरुआ और कौड़ियाला नदियों के आसपास दिखाई लोगों को दिखाई पड़े। मैला नाले के तट पर भी हाथी बोटिंग के दौरान पर्यटकों को दिख रहे हैं।

इतनी संख्या में हाथियों का झुंड कतर्निया पहुंचने को वनाधिकारी सुखद मान रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह यह है कि कतर्नियाघाट सेंक्चुरी की आबोहवा हाथियों को रास आ रही है। साथ ही पर्यटकों को दुर्लभ वन्यजीव आसानी से देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed