{"_id":"697a6148e523c62aff051f9a","slug":"elephants-destroyed-four-bighas-of-crop-in-tilva-village-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-143566-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: टिलवा गांव में हाथियों ने तबाह की चार बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: टिलवा गांव में हाथियों ने तबाह की चार बीघा फसल
Thu, 29 Jan 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुजौली के टिलवा गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। -संवाद
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में स्थित टिलवा गांव में मंगलवार रात भारी बारिश के दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव निवासी शिवहरी के एक बीघा गन्ना, दो बीघा गेंहू और एक बीघा लाही की फसल रौंद डाली। घर के पीछे लगे केले के पेड़ भी तहस-नहस कर दिए।
हाथियों की आहट से परिवार की नींद खुल गई और शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हुए, तब हाथी जंगल की ओर गए। किसान परिवार ने बताया कि हाथी अक्सर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं।
वन दरोगा अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।