फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephant devastates villagers, woman injured

हाथी ने उजाड़े ग्रामीणों के आशियाने, महिला घायल

Fri, 11 Dec 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Elephant devastates villagers, woman injured
बिछिया (बहराइच)। कैलाशनगर ढकिया गांव में गुरुवार देर रात एक टस्कर हाथी पहुंच गया। हाथी ने दो ग्रामीणों के आशियाने तहस-नहस कर दिए। उत्पात के दौरान भागते समय एक महिला घायल हो गए, जिसका उपचार कराया जा रहा है। इसके बाद हाथी ने कुरकुरी कुआं गांव में फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में हाथियों का उत्पात एक सप्ताह से जारी है। इससे ग्रामीणों की रात की नींद हराम है। गुरुवार रात करीब दो बजे कैलाशनगर ढकिया गांव में टस्कर हाथी पहुंच गया। हाथी गांव निवासी झब्बूलाल पुत्र नेहाल के घर की कच्ची बाउंड्री को तोड़ते हुए घुस गया। इसके बाद दो बीघा गेहूं की फसल को रौंद दिया। हाथी ने कच्चे मकान की दीवार को गिरा दिया। मकान में सो रही झब्बूलाल की पत्नी कमली देवी (70) मलबे में दबकर घायल हो गईं। पत्नी के शोर मचाने पर खेत में फसल की रखवाली कर रहा पति मौके पर पहुंचा। उसने ग्रामीणों की मदद से मशाल जलाते हुए हाथी को खदेड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद हाथी कुरकुरी कुआं गांव में पहुंच गया। यहां गांव निवासी रामजी पुत्र झगड़ू के घर की कच्ची दीवार गिरा दी। हाथी की चिंघाड़ सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ढोल-पीपा पीटने के बाद हाथी जंगल की ओर गया। ग्रामीणों ने हाथी के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। बीट इंचार्ज अब्दुल सलाम का कहना है कि मौके का मुआयना किया गया है। पीड़ितों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। हाथी के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed