{"_id":"6a74d4e2e5d291f3280e6d80","slug":"electricity-supply-to-35-villages-has-been-disrupted-for-two-days-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-154644-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो दिन से 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो दिन से 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Fri, 07 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बौंडी। टिकोरा फीडर में आए तकनीकी ब्रेकडाउन ने फखरपुर क्षेत्र के 35 गांवों की करीब 50 हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार दोपहर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को भीषण उमस, अंधेरे और पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
फखरपुर पावर हाउस से जुड़े टिकोरा फीडर के बंद होने से कीर्तनपुर, केशवपुर कटहा, उमरी दहलो, नकदिलपुर, खैरा बाजार, बिलासपुर, हाथी चक, गोसाईगंज व ख्वाजागीपुर समेत 35 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से सबमर्सिबलपंप बंद पडपे हैं, जिससे पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों को हैंडपंपों पर लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं।
बुधवार को रातभर बिजली न रहने से लोगों की नींद भी हराम रही। उमस और गर्मी के कारण बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे अधिक परेशान रहे। मोबाइल फोन तक चार्ज न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टिकोरा फीडर में आए तकनीकी ब्रेकडाउन को दूर करने का कार्य जारी है। टीम लगातार मरम्मत में जुटी है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।