{"_id":"648f409d508e34f0d2086866","slug":"electricity-crisis-increasing-with-heat-people-suffering-bahraich-news-c-13-1-295334-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गर्मी के साथ बढ़ रहा बिजली संकट, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गर्मी के साथ बढ़ रहा बिजली संकट, लोग बेहाल
Sun, 18 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है। रोस्टर धड़ाम हो गया है। शहर के सिविल लाइन उपकेंद्र से करीब छह मोहल्लों में होने वाली बिजली आपूर्ति बीते शनिवार शाम ठप हो गई। जिससे मोहल्लों की करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को भीषण गर्मी में सारी रात जागकर बिताना पड़ा। रविवार सुबह होते ही मोहल्लेवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। बीते शनिवार देर शाम उपकेंद्र से संबंद्ध फायर स्टेशन के समीप रखे तीन ट्रासंफार्मर में से एक ओवरलोडिंग से दग गया। गनीतम रही कोई आसपास नहीं था। उसके समीप लगा दूसरा ट्रांसफार्मर जल उठा। मौके पर मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल राय ने इसकी जानकारी उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी। अवर अभियंता ने तत्काल शटडाउन लेकर कर्मियों के साथ पहुंचकर दो नए ट्रांसफार्मर मंगवाए। लेकिन इसमें से एक ट्रांसफार्मर गड़बड़ निकला।
पूरी रात एसडीओ नगर विजय कुमार व उपकेंद्र के जेई व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुटे रहे। लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। ऐसे में मोहल्ले की करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को सारी रात जागकर बिताना पड़ा। रविवार की सुबह क्षेत्र के एसडीओ नगर व उपकेंद्र के अवर अभियंता ने चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से लदी एक ट्राली मंगाकर करीब साढ़े आठ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू कराई। तब मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
नानपारा नगर क्षेत्र की भी बिजली व्यवस्था रविवार को पटरी पर नहीं लौट सकी है। नगर क्षेत्र के कई मोहल्ले के नागरिक इस भीषण गर्मी में बिजली पानी को लेकर तरसते रहे। लोगों का आरोप है कि संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों से जब बिजली व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है, तो उनका फोन नहीं उठता है।
सरकार के दावे हुए फेल
भीषण गर्मी मेेंं सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति के दावे फेल हो गए है। शहर से लेकर गांव तक बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे है।
अक्षय सिंह रैकवार, निवासी हरिहरपुर
रोस्टर हुआ हवा-हवाई
बिजली की हो रही बेतहाशा कटौती से रोस्टर हवा-हवाई हो गया है। सरकार भरपूर बिजली देने का दावा कर रही है। लेकिन धरातल पर सरकार के सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं।
दुर्गेश सिंह रैकवार
कैसे सुधरेगी बिजली व्यवस्था
पहली बार इस कदर भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती की जा रही है। ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। बिजली की लाइनें इस कदर जलकर गिर रही हैं, जैसे लाइनों व ट्रांसफार्मरों में कोई जान ही नहीं बची है। इन बेदम विद्युत उपकरणों कैसे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
पवन, निवासी सलारगंज
न दिन में चैन न ही रात में
उमस भरी गर्मी में बिजली की हो रही बेतहाशा कटौती से अब न तो दिन में ही चैन मिल रहा है और न ही रात में। सुबह से लेकर देर रात कटौती ने परेशान कर रखा है।
स्मृति गुप्ता, छात्रा
हुजूरपुर में चार घंटे ही आई बिजली
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। फखरपुर कस्बे में शासन की ओर से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर जारी किया गया है। लेकिन यहां रविवार को भी कस्बेवासियों को महज आठ से दस घंटे ही बमुश्किल बिजली मिली। दिन रात हो रही बेतहाशा कटौती से इस लोगों का जीना मुहाल है। हुजूरपुर में तो बिजली आपूर्ति का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। रविवार को 18 घंटे के सापेक्ष लोगों को महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल सकी। हुजूरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह आदि का कहना है कि बिजली की हो रही बेतहाशा कटौती से उद्योग धंधे बंद होने के कगार पर पंहुच गए है।
तेज हवा के नाम पर रोक देते आपूर्ति
बाबागंज कस्बे की विद्युत आपूर्ति सहाबाबाद उपकेंद्र से हो रही है। यहां तेज हवा के नाम पर आपूर्ति ठप कर दी जाती है। रविवार को 18 घंटे के सापेक्ष लोगों को महज छह से आठ घंटे ही बिजली मिली। मटेरा कस्बे में भी बिजली पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। रविवार को 18 घंटे के सापेक्ष लोगों को महज आठ से दस घंटे ही बिजली मिली।
नवाबगंज में भी बिजली की आवाजाही व लो वोल्टेज से उपभोक्ता तो परेशान हैं।सिंचाई न हो पाने से किसानों के खेत सूख रहे हैं। बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि व्यवस्था में अगर तत्काल सुधार नहीं हुआ तो सभी आंदोलन शुरू कर देंगे।
भाजपा किसान मोर्चा ने भेजा पत्र
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने एक्सईएन नानपारा को पत्र लिखकर व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बदहाल व्यवस्था से किसान परेशान हैं। ट्यूबवेल व पंपसेट बंद होने से किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। आसमान से बरस रही आग से किसानों की नर्सरी सूख रही है। उन्होंने एक्सईएन से रोस्टर के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति की मांग की।
मांग व लोड बढ़ने से फाल्ट की शिकायतें आ रही हैं। अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त कराने में दिन रात जुटे हैं। शीघ्र ही शासन की मंशानुसार जिले की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
- सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत