फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Election of 18 Mandal Presidents of BJP

भाजपा के 18 मंडल अध्यक्षों का चुनाव

Thu, 31 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Election of 18 Mandal Presidents of BJP
नवाबगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बाबागंज/खुटेहना (बहराइच)। भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव गुरुवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन 18 मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ। गहमागहमी के बीच चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनपद में संगठन के चुनाव कराए जा रहे हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधि सदस्यों का चुनाव हो रहा है। बुधवार को 15 मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराया गया था। इसी के तहत 18 मंडल अध्यक्षों का चुनाव गुरुवार को हुआ। भाजपा मंडल रुपईडीहा में चुनाव के लिए लोगों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

कांती मिश्रा जूनियर हाईस्कूल बाबागंज परिसर में चुनाव अधिकारी शुभम अवस्थी व सह चुनाव अधिकारी शिवकुमार शुक्ला की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। यहां मंडल अध्यक्ष के लिए लीलावती मिश्रा, रामसूरत पाठक, ललित त्रिपाठी, अजय मिश्र, शिवराज सिंह, विजय मिश्र, दिनेश त्रिपाठी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला सदस्य प्रतिनिधि के लिए भगवानदीन साहू, रतन अग्रवाल, प्रह्लाद वर्मा, हरीश वर्मा, जगदीश कौशल ने नामांकन पत्र जमा किये। चुनाव अधिकारी ने सभी के नामांकन लेते हुए बाद में घोषणा किए जाने की बात कही। वहीं भाजपा के अयोध्या मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि सदस्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर खुटेहना में चुनाव कराया गया।

चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर पांडेय व सुवेद वर्मा की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के लिए रामउदार मिश्र, नारायणदत्त तिवारी, चंद्रदेव तिवारी, अशोक तिवारी व रामकुमार तिवारी ने नामांकन किया। जिलाप्रतिनिधि के लिए सीताराम वर्मा, कैलाश नाथ सोनी, रामू पांडेय व सत्यराम वर्मा ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों पर मनोनयन जिला कार्य समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed