{"_id":"66490593693aea323b0672c4","slug":"election-campaign-stopped-polling-parties-will-leave-today-bahraich-news-c-98-1-slko1007-114020-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थमा चुनावी प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थमा चुनावी प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Sun, 19 May 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के गल्लामंडी से रविवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।
बहराइच। कैसरगंज में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार की शाम पांच बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम गया। रविवार सुबह शहर के सलारपुर स्थित गल्लामंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। जिले की लोकसभा सीट पर पयागपुर व कैसरगंज विधानसभाओं में 20 मई की सुबह सात बजे से मतदान होगा।
जिले की दो लोकसभा बहराइच सुरक्षित सीट पर बीते 13 मई को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। वहीं, कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान 20 मई को होगा। कैसरगंज लोकसभा सीट में जिले की दो विधानसभा पयागपुर व कैसरगज में मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। डीएम मोनिका रानी ने शनिवार को दोनों विधानसभाओं के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विधानसभावार मतदाताओं व बूथों की स्थिति
विधानसभा पयागपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 3,87,399 है। इसमेंं पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,04,829 और महिलाओं की संख्या 1,82,554 है, वहीं 16 मतदाता अन्य की श्रेणी में है। इस विधानसभा क्षेत्र में 254 मतदान केंद्रों में 419 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों पर 419 बीएलओ, 38 सुपरवाइजर, तीन जोनल ऑफिसर और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पयागपुर में 85 मतदेय स्थल क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा कैसरगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 3,89,690 है। इसमेंं से पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,06,010 और महिलाओं की संख्या 1,83,673 है, वहीं चार मतदाता अन्य की श्रेणी में हैं। यहां 250 मतदान केंद्रों में 394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदेय स्थलों पर 394 बीएलओ, 40 सुपरवाइजर, तीन जोनल अधिकारी और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। कैसरगंज में 73 मतदेय स्थल क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं।