फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   election

असमंजस में रहे प्रत्याशी, पहले ही दिन कराया नामांकन

Sat, 17 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
election
बहराइच। कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से घोषित किए गए लॉकडाउन के चलते पंचायत चुनाव प्रत्याशी असमंजस में रहे। लॉकडाउन के भय से ज्यादातर प्रत्याशियों ने आनन-फानन में शनिवार को ही नामांकन करा दिया। दिनभर प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी रही। कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के साथ ही पंचायत चुनाव कराना निर्वाचन आयोग व सरकार के लिए चुनौती साबित हो रहा है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 17 व 18 अप्रैल को होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग पहले ही घोषणा कर चुका है। कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

इस पर नियंत्रण के लिए सरकार ने शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक संपूर्ण लाकडाउन करने का निर्देश दिया है। 18 अप्रैल को रविवार होने के चलते दिन भर प्रत्याशी असमंजस में रहे। ज्यादातर प्रत्याशियों ने आनन-फानन में शनिवार को ही नामांकन कर लिया। रविवार को लाकडाउन के चलते मिहींपुरवा में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार दोपहर तक ग्राम प्रधान पद के लिए 2953, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1295 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1755 सहित कुल 6003 नामांकन फार्म बिके। प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भी आनन-फानन में जमा किया।यही हाल अन्य ब्लॉकों का भी रहा।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल की रात आठ बजे से 19 अप्रैल की सुबह सात बजे तक सामान्य आवागमन अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन,नामांकन प्रक्रिया से सम्बन्धित अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रत्याशियों व प्रस्तावक के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं, व सफाई सेे जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त अन्य सभी के आवागमन पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी को नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed