{"_id":"607b17508ebc3e8d2c632942","slug":"election-bahraich-news-lko574640960","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच पहले दिन 14 हजार नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 बीएचआर 10 - बहराइच के कलेक्ट्रेट में शनिवार को पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान कुछ इस तरह रही प्र?
- फोटो : BAHRAICH
Link Copied
बहराइच। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो गया। गहमागहमी के बीच पहले दिन 11 हजार लोगों ने नामांकन दाखिल किए। जिला पंचायत सदस्य के 63 पदों के लिए 880 लोगों ने नामांकन किया। ग्राम प्रधान पद के लिए 3786 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 2700 पर्चे दाखिल किए। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी 6700 पर्चे जमा हुए। सुबह नामांकन स्थलों पर सन्नाटा रहा, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते नामांकन स्थलों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण देर रात तक गहमागहमी के बीच नामांकन जमा किए गए। भीड़ को नामांकन स्थलों से दो सौ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया गया था, जिसे लेकर लोगों की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के 63 पदों के लिए शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप यादव के न्यायालय पर नामांकन शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से जांच के बाद एक-एक कर दावेदारों और प्रस्तावकों को अंदर आने दिया गया। भीड़ को गेट पर ही रोक दिए जाने से कई दावेदारों के समर्थकों व पुलिस कर्मियों में कहासुनी की भी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने भीड़ को अंदर नहीं जाने दिया। नामांकन कक्ष के बाहर भी भीड़ होने के कारण एक-एक कर दावेदारों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।