{"_id":"6079c5b58ebc3ee64703c1d0","slug":"election-bahraich-news-lko5744973135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, 16390 पदों के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, 16390 पदों के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन
16 बीएचआर 06 - बहराइच के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को नामांकन से पूर्व लगाई गई बैरीकेटिंग।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 में 16390 पदों के लिए शनिवार और रविवार को पर्चे दाखिल होंगे। जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि में कोई भी समर्थक नहीं जा सकेगा। चौथे चरण के तहत होने वाले चुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट के मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
सुबह आठ बजे से शाम पांच तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन जमा कर सकेगा। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं जबकि ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन दाखिल होंगे। जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही नामांकन स्थल तक जाने की अनुमति दी जाएगी। डीएम ने बताया कि 18 अप्रैल को भी नामांकन जमा किए जा सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि एक प्रत्याशी चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकेगा। एक व्यक्ति एक से अधिक प्रत्याशियों का प्रस्ताव हो सकता है। नामांकन पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख लगाने अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के दावेदारों को नामांकन पत्र के साथ 10 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र, मतदाता सूची की स्वप्रमाणित प्रति, जमानत धनराशि का ट्रेजरी चालान या कोषागार की रसीद, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र दाखिल करना होगा। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत के दावेदारों को स्वयं की फोटो के साथ प्रस्तावक की भी फोटो लगानी होगी। ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के प्रस्तावक की फोटो नहीं लगानी पड़ेगी।
सदस्य ग्राम पंचायत के लिए जमानत धनराशि पांच सौ रुपये रखी गई है। प्रधान पद व बीडीसी के लिए जमानत धनराशि दो हजार रुपये है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चार हजार रुपये जमानत धनराशि निर्धारित की गई है। बिना जमानत धनराशि जमा किए नामांकन दाखिल नहीं हो सकेंगे।
नामांकन- 17 व 18 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 19 व 20 अप्रैल
नाम वापसी- 21 अप्रैल
चुनाव चिन्ह आवंटन- 21 अप्रैल
मतदान- 29 अप्रैल
मतगणना- 2 मई
जिला पंचायत सदस्य- 63
ग्राम प्रधान- 1044
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 1580
ग्राम पंचायत सदस्य- 13703