फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly woman dies after being hit by an unidentified vehicle.

Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by an unidentified vehicle.
समसुन। 
शिवपुर। खैरीघाट थाना अंतर्गत बसंतापुर बगिया के पास सोमवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम इमामगंज निवासी समसुन (79) किसी काम से शिवपुर जा रही थीं। इसी दौरान बसंतापुर बगिया के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस का इंतजाम कर सीएचसी शिवपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed