फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly death due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Mon, 28 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to vehicle collision
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के खपरवा गांव निवासी एक अधेड़ सोमवार को दवा लेने फखरपुर बाजार आ रहा था। इसी दौरान शरदपारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के खपरवा गांव निवासी सीताराम (50) पुत्र हनुमान दवा लेने के लिए फखरपुर बाजार पैदल आ रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीताराम शरदपारा मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही सीताराम की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर परिवारीजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। भाई बाबूराम ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed