{"_id":"5ee25d808ebc3e42ec149bf7","slug":"elderly-death-due-to-corona-three-found-including-soldier-infected-bahraich-news-lko5255297151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, सिपाही समेत तीन मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, सिपाही समेत तीन मिले संक्रमित
विज्ञापन
बहराइच/जरवल। जरवल नगर निवासी एक झोलाछाप का इलाज लखनऊ में चल रहा था। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी कोविड 19 की जांच कराई तो वह संक्रमित मिला। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने लखनऊ में ही वृद्ध के शव को दफन करवा दिया है। उधर शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। रिसिया थाने में तैनात एक सिपाही तथा बाबागंज कस्बे में कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए एक अन्य व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 108 पहुंच गई है।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला तकिया निवासी एक झोलाछाप शुगर व हार्ट का मरीज था। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी तबियत खराब हुई। इस पर परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ पहुंचे। लखनऊ के ऐरा मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इस दौरान उसकी कोरोना जांच कराई गई, इसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लखनऊ में ही वृद्ध के शव को दफन करवा दिया।
इसके साथ ही वृद्ध की मौत की सूचना जिला मुख्यालय भेजी गई। इस पर जरवल पुलिस चौकी प्रभारी अफजल खां ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले की दुकानों को बंद करा दिया। हालांकि अभी परिवारीजन वापस नहीं लौटे हैं। उधर शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी एक युवक बीमार होने पर लखनऊ पीजीआई गया था। वहां जांच में युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिसिया थाने में तैनात एक सिपाही कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर अपने घर गोरखपुर गया था।
विज्ञापन
छह जून को वह वापस लौटा था। हालत खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। इसी तरह बाबागंज कस्बे के पुरानी बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आये एक व्यक्ति का भी सैंपल भेजा गया था। गुरुवार को दोनों की रिपोर्ट लखनऊ से आई। इसमें दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सिपाही समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 108 पहुंच गई है।
घर को किया गया सील, बनेगा हॉटस्पॉट
जरवल नगर के मोहल्ला तकिया निवासी झोलाछाप की मौत कोरोना संक्रमण से लखनऊ में हुई है। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। वह कस्बे में ही मरीजों का किस तरह से इलाज कर रहा था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। मुस्तफाबाद के सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह और जरवलरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के घर में बाहर से ताला लगा दिया है। परिवारीजनों को जांच करने के बाद ही घर में प्रवेश दिया जाएगा। मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। दुकानें बंद करा दी गई हैं।
- डॉ. सुरेश सिंह सीएमओ