Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   eight-year-old boy attacked by wolf in Saryu basin of Bahraich his condition is critical

UP News: भेड़िये ने एक और बालक को बनाया शिकार, जबड़े में दबाकर भागा आदमखोर; ग्रामीणों ने छुड़ाया... हालत नाजुक

Thu, 25 Sep 2025 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

बहराइच में भेड़िये ने एक और बालक को अपना शिकार बनाया। आदमखोर मासूम को जबड़े में दबाकर खेतों की ओर भागा। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
eight-year-old boy attacked by wolf in Saryu basin of Bahraich his condition is critical
भेड़िये के हमले से घायल बालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में बुधवार की दोपहर सरयू कछार में भेड़िये ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। आदमखोर बच्चे को जबड़े में दबाकर झाड़ियों में खींच ले गया। चीख सुनकर परिजन और गांव के लोग शोर मचाते हुए भेड़िये के पीछे दौड़े। कुछ दूर आगे जाकर भेड़िया बच्चे को छोड़कर जगंल की ओर भाग गया। 

विज्ञापन


घटना फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के देवनाथपुरवा की है। गांव निवासी विजय कुमार का बेटा अनिकेश (8) घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय अचानक भेड़िया आ गया। बच्चे को जबड़े में दबाकर खेत की ओर भागा। 

विज्ञापन

बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है

ग्रामीणों ने देखा तो आदमखोर का पीछा किया। घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बच्चा पड़ा मिला। भेड़िये ने बच्चे के सिर और शरीर के कई अन्य जगह का मांस नोचा था। उसे आनन फानन सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि सरयू के कछार में अब तक चार बच्चों की जान जा चुकी है। जबकि, 15 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीण लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भेड़िये की तलाश कर रहे हैं। लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत है। साथ ही जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी भी है। 

भेड़िये को पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा वन विभाग

वन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी अभी तक आदमखोर जानवर पकड़ा नहीं जा सका है। रेंजर ओंकार नाथ यादव ने बताया कि भेड़िये को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है, लेकिन अभी वह पकड़ में नहीं आ रहा है। कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed