फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight people found corona positive

आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Eight people found corona positive
बहराइच। जिले में बुधवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के चार लोग हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए कोरोना सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के चार संक्रमित शामिल हैं। फखरपुर और बलहा में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि पयागपुर के सत्संग नगर काशीजोत निवासी दो युवक पाजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि एंटीजन 56 और आरटीपीसीआर 54 जांच हुई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 30 एंटीजन और 52 आरटीपीसीआर जांच हुई है। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 85 एंटीजन और 52 आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 67 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 41 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएचसी चरदा में 69 एंटीजन और 53 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 210 एंटीजन जांच हुई। जबकि 319 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed