फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   eight fake class inspectors catch

आठ फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़े

Thu, 16 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 16 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
eight fake class inspectors catch
परीक्षा देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को अव्यवस्था के बीच जिले में शुरू हुईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक के निरीक्षण में लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज प्रेमीदास कुट्टी में आठ फर्जी कक्ष निरीक्षक मिले। यह सभी अयोग्य थे।
विज्ञापन


वहीं, रामकुमार भानीरामका इंटर कॉलेज चिलवरिया में डीएम के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलीं। इसके चलते फर्जी कक्ष निरीक्षकों को हटाते हुए चिलवरिया के केंद्र व्यवस्थापक को बदला गया है। वहीं, प्रेमीदास कुट्र्टी के केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब किया गया है। दो नकलची भी पकड़े गए। वहीं 2200 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान छोड़ दिया। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को जिले के 121 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं। लेकिन विभागीय तैयारियों के दावे पहले दिन ही तार-तार हो गए। सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकुमार भानीरामका इंटर कॉलेज चिलवरिया परीक्षा केंद्र पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की। यहां पर केंद्र व्यवस्थापक काशीनाथ पांडेय ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों की समुचित सूची नहीं दे पाए। काफी गंदगी व अव्यवस्था मिली। इस पर केंद्र व्यवस्थापक काशीनाथ को तत्काल हटा दिया गया। उनके स्थान पर महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राधेश्याम बाजपेई को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

प्रथम पाली में रमपुरवा इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान हाईस्कूल का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। वहीं सभी केंद्रों पर गहमागहमी की स्थिति रही। 1200 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। उधर, महसी में स्थित परीक्षा केंद्रों के बाहर खेतों में झाड़ियों के पास लोग अपने पाल्यों को नकल कराने की फिराक में खड़े दिखे। नानपारा में स्थित जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने भी लोगों की भीड़ जमा रही, जिसे पुलिस ने हटाया। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई।

देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक उदयराज ने लार्डकृष्णा इंटर कॉलेज प्रेमीदास कुट्टी में छापेमारी की। यहां पर इंटरमीडिएट की एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। कक्ष निरीक्षकों के सूची निरीक्षण के दौरान आठ कक्ष निरीक्षक ऐसे ड्यूटी करते मिले, जिनको मनमाने तरीके से ड्यूटी पर बुलाया गया था। उनका ब्यौरा भी उपलब्ध नहीं था।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि फर्जी मिले सभी आठ कक्ष निरीक्षकों को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया गया है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक अंजू गुप्ता से जवाब तलब किया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी अव्यवस्था का माहौल दिखा। द्वितीय पाली में लगभग एक हजार छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आठ फर्जी शिक्षकों के अलावा एक हिंदी का शिक्षक भी ड्यूटी करता मिला। हिंदी की परीक्षा होने के बावजूद उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। जबकि संबंधित विषय की परीक्षा में उस विषय के शिक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाता है। इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि रामकुमार भानीरामका इंटर कॉलेज चिलवरिया में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षकों के रूप में लगाई गई थी। लेकिन दो शिक्षिकाओं समेत छह शिक्षक ड्यूटी करने नहीं आए। डीएम अजयदीप सिंह के निरीक्षण में मामले का खुलासा हुआ। डीएम के आदेश पर ड्यूटी से नदारद रहे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के निलंबन के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।


डीएम ने बताया कि महाराज सिंह इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र के निरीक्षण में परीक्षा सहायक पंकज पांडेय के कक्ष में अव्यवस्थाएं मिलीं। वह परीक्षा आयोजन की समुचित जानकारी नहीं दे सके। वहीं, रामप्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा के निरीक्षण में कक्ष निरीक्षक नरेंद्र पाठक व रक्षाराम यादव जिम्मेदारियाें के प्रति लापरवाह मिले। इस पर तीनों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed