फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight cattle of Goshala died in road accident

सड़क हादसे में गोशाला के आठ मवेशियों की मौत

Thu, 22 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Eight cattle of Goshala died in road accident
बहराइच। बौद्ध परिपथ पर धरसवां गांव की गोशाला से बुधवार की रात कुछ मवेशी निकलकर हाईवे पर आ गए। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से आठ मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन की ओर से कराए गए पोस्टमार्टम में मवेशियों की सड़क हादसे में मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद ग्राम प्रधान व अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ही पशु चिकित्सा विभाग की ओर से गांव के 92 मवेशियों को टैग लगाया गया था। मरने वाली चार गाय को टैग लगा हुआ मिला है। गोशाला के मवेशी हाईवे पर कैसे पहुंचे, इस मामले की जांच प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत बहराइच-गोंडा मार्ग पर धरसवां गांव में गोशाला स्थित है। इसमें कई मवेशी रखे गए हैं। ग्राम प्रधान गोशाला का संरक्षक होता है। बुधवार की रात अचानक गोशाला की बाड़ से कई मवेशी निकलकर बौद्ध परिपथ पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर गुजर रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चार गाय और चार बछड़ों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश भारती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, बीडीओ सुशील कुमार, देहात कोतवाल एके सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।

सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सीवीओ ने बताया कि मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम लगाकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पशुओं की मौत सड़क हादसे में होने की पुष्टि हुई है। पंचायत सचिव की तहरीर पर कोतवाली देहात में ग्राम प्रधान व अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed