फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight bodies will be counted on 90 tables

Bahraich News: 90 टेबलों पर होगी आठ निकायों की मतगणना

Tue, 09 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 09 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight bodies will be counted on 90 tables
बहराइच। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां तेज हैं। दो नगर पालिका व छह नगर पंचायत क्षेत्रों की मतगणना कराने के लिए 90 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें बहराइच नगर पालिका के लिए 34 टेबलों की व्यवस्था की जा रही है। मतगणना के दौरान सबसे पहले नगर पंचायतों का परिणाम सामने आने की संभावना है। प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि सभी स्थानों का परिणाम शाम पांच बजे तक सामने आ जाए।
विज्ञापन

आगामी शनिवार को मतगणना होनी है। सदर नगर पालिका व नानपारा नगर पालिका समेत सभी नगर पंचायतों की मतगणना के लिए 90 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना का कार्य पांच स्थानों पर किया जाएगा। सदर नगर पालिका की मतगणना के लिए 34 टेबल लगाई जाएंगी। सभी टेबलों पर पांच-पांच मतगणना कार्मिकों को लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान नतीजों के रुझान दोपहर लगभग 12 बजे से आने की संभावना है। मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए सभी मतगणना स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल
मतगणना को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने व सुुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थलों पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। विभिन्न दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों व उनके एजेेंट मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों के लिए भी मोबाइल फोन का प्रयोग करना वर्जित रहेगा। सभी प्रत्याशी, एजेंट व मतदान कर्मी मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, समय पर मतगणना निपटें इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed