{"_id":"5d1a45ea8ebc3e3cba43fa39","slug":"education-bahraich-news-lko4683448151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नए बच्चों के भविष्य का विधाता: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नए बच्चों के भविष्य का विधाता: जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय कल्पीपारा में सोमवार को समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 22 शिक्षकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का विधाता शिक्षक ही होता है। ऐसे में शिक्षक के बताए रास्ते पर ही चलकर राष्ट्र व परिवार का निर्माण हो सकता है।
विकास खंड चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय कल्पीपारा में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शंभु कुमार रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने की। डीएम ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 22 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक के बताए ज्ञान के रास्ते पर चलकर ही छात्र अपना भविष्य संवारता है। शिक्षक छात्रों के भविष्य का विधाता होता है। ऐसे में शिक्षक विद्यालय में मनोयोग से ज्ञान दें जिसे ग्रहण कर छात्र परिवार के साथ राष्ट्र का नाम रोशन करें। अंत में जिलाधिकारी ने छात्रों को ड्रेस व जूता वितरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा, विशेश्वर सिंह मौर्या, कुमार अभय, सूर्यकुमार पांडेय, वीडीओ प्रमोद कुुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका श्वेता जैन, शशि पाठक, रेनू मिश्रा, अर्जिता वर्मा व रेखा अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे। बीएसए ने कार्यक्रम में नए छात्रों का आधार कार्ड बनवाया।
जिलाधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हेमंत यादव, वंदना नेगी, आंचल श्रीवास्तव, पूनम, सुरेश सरोज, अर्जुमंद बानो, जया सिंह, अनुराधा सिंह, राजेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार वर्मा, मोहम्मद बिलाल अंसारी, शिवकुमार चौधरी, मनोज गौड़, सुशील कुमार यादव, पंकज श्रीवास्तव, साहनी सैनी, फखरुद्दीन, राजेश कुमार पांडेय, श्वेता जैन, ऊषा सिंह, सविता राय व मोहम्मद रफीक सिद्दीकी आदि को सम्मानित किया।